{"_id":"5cb225b6bdec2214374a8d65","slug":"131555178934-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से पीआरडी का जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से पीआरडी का जवान घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में पीआरडी का जवान घायल
भोपा। भोपा नहर पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान पीआरडी के जवान को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल को भोपा सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
भोपा नहर पुल पर वाहनों की भरमार के चलते आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी चुन्नीलाल पुत्र सिमरु पीआरडी का जवान है, जिसकी ड्यूटी भोपा थाना पर चल रही है। शनिवार दोपहर भोपा गंगनहर पुल पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जौली की ओर एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली आई। लापरवाह चालक ने पीआरडी के जवान चुन्नीलाल को टक्कर मार दी। पुलिस ने ग़ंभीर रूप से घायल को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।