फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भैसाना और खाईखेडी भुगतान में पिछड़ी

भैसाना और खाईखेडी भुगतान में पिछड़ी

Sat, 23 Feb 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
भैसाना और खाईखेडी भुगतान में पिछड़ी
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह पूर्व जिला प्रशासन ने किसानों से 22 फरवरी तक 31 दिसंबर तक का समस्त भुगतान करने का वादा किया था। छह चीनी मिलों ने भुगतान कर दिया, लेकिन भैसाना और खाईखेड़ी मिल पिछड़ी गईं हैं।
विज्ञापन

जिले की चीनी मिलों में किसान अब तक 16 अरब 67 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये का गन्ना डाल चुके हैं। चीनी मिले अब तक किसानों का आठ अरब 68 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। जिले में इस सत्र का किसानों का 52 प्रतिशत भुगतान हो गया है। दो चीनी मिलों को छोड़ दें, तो बाकी की भुगतान की गति ठीक हो गई है। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी के अनुसार जिला प्रशासन और गन्ना विभाग के दबाव के चलते छह चीनी मिलों ने 31 दिसंबर तक का भुगतान कर दिया है। अब तक जो भुगतान हुआ है इसमें खतौली चीनी मिल ने किसानों का दस जनवरी तक का दो अरब 30 करोड़ 34 लाख रुपये का भुगतान किया है। तितावी चीनी मिल ने 31 दिसंबर तक का एक अरब 15 करोड़ 31 लाख का भुगतान किया है। मंसूरपुर चीनी मिल 18 जनवरी तक का एक अरब 66 करोड़ 21 लाख किसानों को दे चुके हैं।
विज्ञापन

टिकौला चीनी मिल तो किसानों का आठ फरवरी तक का दो अरब 26 करोड़ 34 लाख किसानों को दे चुका है। रोहाना चीनी मिल ने 31 दिसंबर तक का ही 21 करोड 27 लाख का भुगतान किया है। सहकारी चीनी मिल मोरना किसानों का पांच जनवरी तक का भुगतान कर चुकी है। भैसाना चीनी मिल ऐसी है जिसने केवल नौ नवंबर तक का भुगतान किया है और खाईखेड़ी अभी तक 13 दिसंबर तक का ही भुगतान कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed