फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नेपाल में खिलाड़ियों ने जीते पदक

नेपाल में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Fri, 04 Jan 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में खिलाड़ियों ने जीते पदक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नेपाल में हुए गेम्स फेस्टिवल में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कराटे एवं बैडमिंटन में मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
काठमांडू में 29 से 31 दिसंबर तक काठमांडू स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से इंटरनेशनल फेस्टिवल गेम्स का आयोजन किया गया था। इसमें भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के करीब 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच राजेश कौशिक ने बताया कि कराटे में आदित्य धनराज ने दो गोल्ड, देव चौधरी ने एक गोल्ड एवं एक कांस्य, आकांक्षा मलिक ने काता व फाइट में रजत व कांस्य, पार्श्व रोशवाल ने फाइट में गोल्ड व नीरज सैनी ने काता व फाइट में रजत एवं कांस्य पदक जीते। बैडमिंटन में मेघा पाठक ने तीन राउंड खेल के गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में सात्विक बालियान व आयुष खाटियान ने अपने-अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। कबड्डी में अंकुर तोमर व रजत मलिक को गोल्ड मेडल मिले। राजेश कौशिक ने बताया कि 2019 में होने वाली स्टेट नेशनल एवं इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी तैयारी करने में जुटे हैं।


जीआईसी में पुरातन छात्र सम्मेलन छह को
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में छह जनवरी को सवेरे दस बजे से पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज के पुरातन छात्रों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य भीम सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed