फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पीड़ित महिलाएं आयोग के समक्ष रखें समस्या: तोमर

पीड़ित महिलाएं आयोग के समक्ष रखें समस्या: तोमर

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिलाएं आयोग के समक्ष रखें समस्या: तोमर
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियमवदा तोमर ने कहा कि महिलाएं अपनी समस्या आयोग के सामने रखें। अफसरों को भी निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं को लेकर कतई भी लापरवाही न हो।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित प्रकरणों पर जन सुनवाई की समीक्षा बैठक में प्रियमवदा तोमर ने कहा कि शिकायत के बाद महिलाओं को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। महिला उत्पीड़न की रोकथाम का प्रयास किया जाना चाहिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उन पर सुनवाई की जा रही है। महिला थाना अध्यक्ष ने तीन माह में महिला उत्पीड़न संबंधी घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात वहां उपस्थित महिलाओं के प्रकरणों की सुनवाई की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाएं। तोमर ने कहा कि आधी आबादी को अभी और सशक्त होने की जरूरत है। उन्हें जागरूक करने की जरूरत है ताकि वे अपने अधिकारों के बारे में जान सके। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय अंबष्ट, जेल अधीक्षक एके सक्सेना, महिला हेल्प लाइन, महिला सम्मान प्रकोष्ठ से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed