फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइक रैली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

बाइक रैली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बाइक रैली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
बाइक रैली में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीजेपी की कमल संदेश बाइक रैली में लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा के कार्यकर्ता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी शामिल होंगे। शनिवार को होने वाली इस रैली में भाजपा शक्ति प्रदर्शन करेगी। पांच हजार बाइक एक साथ एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। बाइक रैली की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता दिन भर जुटे रहे। पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई।

रुड़की रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने सभी पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से विधायक के नेतृत्व में एक हजार बाइक का लक्ष्य दिया गया। सरधना विधानसभा से विधायक संगीत सोम के नेतृत्व में, शहर से कपिलदेव अग्रवाल, खतौली से विक्रम सैनी, चरथावल से विजय कश्यप और बुढ़ाना से उमेश मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र होंगे। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि पांच हजार की बाइक रैली सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने मिशन 2019 लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में युवाओं को जागरूक करने के लिए कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया है। बाइक रैली राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू होकर जानसठ बस स्टैंड चौराहा, रजवाहा रोड, बालाजी चौक, पटेल नगर डाक घर, गऊशाला रोड नई मंडी, श्री राम स्वीट्स,द्वरिकापुरी, गांधी कॉलोनी पुल, सोल्जर बोर्ड,अंसारी रोड, पुरानी घास मंडी,अहिल्याबाई चौक, नॉवेल्टी चौक, चुंगी नंबर- 2,आबकारी पुलिस चौकी, हनुमान चौक, भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी की रानी, कचहरी रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में खत्म होगी। रैली को लेकर विधायक ने शहर की कई कालोनियों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed