फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंसूरपुर में छठ पर्व शुरु, सूर्य उपासना का पर्व है छठ

मंसूरपुर में छठ पर्व शुरु, सूर्य उपासना का पर्व है छठ

Wed, 14 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर में छठ पर्व शुरु, सूर्य उपासना का पर्व है छठ
महिलाओं ने घर की सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की
विज्ञापन

मंसूरपुर। दीपावली के बाद छठे दिन मनाया जाने वाला महापर्व छठ मंसूरपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रख बुधवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। पंडाल में छठ मैय्या की 11 मूर्तियां बनाई गई हैं, जिसके सामने बैठकर महिलाओं ने घर की सुख शांति व खुशहाली तथा पुत्रों की दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा की।

मंसूरपुर क्षेत्र में शुगर फैक्टरी, मंसूरपुर डिस्टलरी तथा आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले बिहार प्रांत व पूर्वी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों परिवार रहते हैं। ये परिवार हर वर्ष मंसूरपुर में बड़ी धूमधाम से छठ पर्व मनाते हैं। छठ पर्व मनाने के लिए मंसूरपुर में एक बड़ा पंडाल सजाया गया है, जिसमें एक तालाब भी बनवाया गया है। सभी महिलाएं तथा अन्य श्रद्धालु बैंडबाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए पंडाल तक पहुंचे। महिलाओं ने मंगलवार को तालाब में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार की सुबह महिलाएं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। पंडाल में छठ मैय्या की 11 मूर्तियां बनाई गई हैं, जिसके सामने बैठकर महिलाओं ने घर की सुख शांति व खुशहाली तथा पुत्रों की दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा की। महिलाओं ने इस पर्व पर छठ मैय्या के गीत भी गाए। छठ पर्व पर घर में बनाए जाने वाले पकवान ठेकुआ से छठ मैय्या को भोग लगाया गया। छठ पर्व के बारे में जानकारी देते हुए पूजा कर रही श्रद्धालु मालती तिवारी ने बताया कि छठ मैय्या को सूर्य की बहन माना जाता है। इस पर्व पर उगते व डूबते हुए दोनों अवस्था में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। घर की सुख शांति व पुत्रों की लंबी आयु की कामना की जाती है। यह पर्व चार दिन तक चलता है। इस अवसर पर रंजना दीक्षित, मालती तिवारी, गायत्री देवी, सीमा देवी, अमृता तिवारी, ललिता, विमला देवी, रानी तिवारी, ज्ञानवती, तारा गुप्ता, संगीता, अर्चना शर्मा, अंजली मिश्रा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed