{"_id":"5ba68f3a867a557ea40c8c1f","slug":"131537642298-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से भैंस मरी, पशुपालक भी बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से भैंस मरी, पशुपालक भी बाल बाल बचा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के खिलाफ रोष जताया
खतौली। विद्युत खंभे से टच होने पर करंट लगने से मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से पशुपालक भी बाल बाल बच गया। विद्युत निगम की लापरवाही के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। लोगों ने विद्युत निगम से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
मोहल्ला जैननगर में दीन मोहम्मद पुत्र मुस्ताक शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अपनी भैंस को चराने के लिए लेकर जा रहा था। शियाओं वाली मस्जिद के पास विद्युत खंभे में करंट दौड़ रहा था। विद्युत खंभे से भैंस टच हो गई, जिससे करंट लगने से भैंस की मौके पर ही मर गई। इस दौरान दीन मोहम्मद को भी करंट लगा, जिससे वह बाल बाल बच गया। इस घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। रालोद नगराध्यक्ष वकील मंसूरी के नेतृत्व में लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लोगों ने विद्युत निगम से पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।