{"_id":"5b82fd1e42c7924674624e86","slug":"131535311134-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर/मीरापुर/भोपा/छपार।
देहात क्षेत्र में भी रक्षाबंधन परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शाहपुर में रक्षाबंधन पर सुबह से ही बच्चों के साथ ही बड़ों में भी पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। बहनों ने भाइयो की कलाइयों पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा करने का वचन दिया। पर्व पर रोडवेज व प्राइवेट बसों में भारी भीड़ रही, जिससे कई बार जाम लगा। वहीं, रोडवेज बसों में फ्री में यात्रा करने के शासन के आदेश के चलते महिलाओं में भी विशेष उत्साह रहा। उधर, शाहपुर थाना परिसर में रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर समाज में महिलाओं की रक्षा करने का संकल्प लिया। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ ने राखी बंधवाकर उन्हें उपहार भेंट किए। उधर, मीरापुर में भी रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान नगर के कच्चा पक्का शिव मंदिर से भगवान गणेश जी की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में रामकुमार, सतीश चंद्र, सुभाष, चुन्नी लाल, सुनील शर्मा, राजपाल व रविंद्र का सहयोग रहा।
उधर, भोपा में रक्षाबंधन पर्व पर भोपा नहर पुल पर कार्यक्रम में सीओ राम मोहन शर्मा व एसएचओ बीपी सिंह सहित समस्त स्टॉफ ने राखी बंधवाई। अफसरों को राखी बांधने वालों में सरला, सुनीता, लक्ष्मी, रीतू, साक्षी, कमला, प्रीति, अनीता, ईश्वरी, कविता, शालू, पूनम व मिनाक्षी शामिल रहीं। वहीं, छपार में भी सुबह से ही महिलाओं के चेहरों पर त्योहार की खुशियां झलक रहीं थीं। विवाहिता महिलाओं ने मायके पहुंचकर भाइयों की कलाई में राखी बांधी।