फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देहात के शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

देहात के शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
देहात के शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
संभलहेड़ा में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया
विज्ञापन

मीरापुर/ पुरकाजी/ भोपा/ छपार। देहात क्षेत्र में भी शिवरात्रि पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्रामीण इलाकों के शिवालयों में भक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मीरापुर के संभलहेड़ा के प्रसिद्ध प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर में मेला लगा। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आए भारी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
मीरापुर में प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर संभलहेड़ा में अलसुबह से जलाभिषेक प्रारंभ हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। हर-हर महादेव के साथ कंधे पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। विधायक अवतार सिंह भड़ाना, एसएसपी अनंत देव, एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन सतपाल पाल, जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, प्रमोद तंवर, भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह आदि ने जलाभिषेक किया। एसएसपी ने रुद्राभिषेक के बाद मंदिर में सीसीटीवी कैमरे व्यवस्था का शुभारंभ किया। कस्बे के भैरोजी शिव मंदिर, सत्संग भवन शिव मंदिर, शीतला माता मंदिर, पंचायती शिव मंदिर, माता काली शिव मंदिर, कच्चा पक्का शिव मंदिर, योगमाया शिव मंदिर, बालाजी मंदिर, सैनी शिव मंदिर, जामनवाली शिव मंदिर आदि शिवालयों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन


शिवालय में श्रद्धालुओं की कतारें लगी
छपार। शिवरात्रि पर सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। जलाभिषेक कर भक्तों ने मन्नतें मांगी। क्षेत्र के गांवों से कांवड़ लेकर गए। कांवड़ियों तो पुरा महादेव के बाद गांव आकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। छपार, बरला, बसेड़ा खुड्डा, महरायपुर आदि गांवों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल हुआ भक्तिमय
रोहाना। शिवभक्त कांवड़ियों ने भोले नाथ का जलाभिषेक किया। चेतन गिरि मंदिर, रोहाना मिल वाले मंदिर में शिव भक्त कांवड़ियों ने भोलेनाथ शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव के नारे गूंजे। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

भजन-कीर्तन में झूमे दर्शक
भौराकलां। गांव चरौली के प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर में आसपास के गांव के कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। भजन कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। भौराकलां की प्राचीन शिव मंदिर ,बाजार शिव मंदिर, कस्बा सिसौली के होली चौक शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। कपूरगढ़ के आनंद कुटी मंदिर पर सिद्ध पीठ शिवलिंग पर कांवड़ियों के अलावा आसपास के गांव के ग्रामीणों ने जलाभिषेक किया।

शिवालयों में बोल बम बम के जयकारे लगे
पुरकाजी। शिवरात्रि पर्व पर कस्बे व देहात क्षेत्र के शिव मंदिरों में भारी भीड़ रही। कस्बे में हाईवे पर शिवमंदिर, कीर्तन भवन, सनातन धर्म मंदिर, मोहल्ला दक्षिणी चमारान, उत्तरी चमारान, वाल्मीकि बस्ती, सैनी शिव मंदिर, थाना प्रांगण, बाजार कलां, के अलावा ग्राम भूराहेडी, धमात, फलौदा, हरैंटी, लखनौती, अब्दुलपुर, भोजाहेडी, शेरपुर, हरिनगर, कल्लनपुर, मांडला आदि के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में बोल बम बम के जयकारे गूंजे।

शिव शंकर की आराधना की
भोपा। शिवरात्रि पर्व पर भोपा क्षेत्र में शिव भक्तों ने शिव पिंडी पर जलाभिषेक कर शिव शंकर की आराधना की। प्राचीन शिव मंदिर तालाब वाला शिव मंदिर, थाने वाला मंदिर, घमंडी लाल शिव मंदिर, भूमियां मंदिर, गुरुरविदास मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ रही।


कांवड़ियों को फ्रूटी बांटी
भोपा। भाजपाइयों ने कांवड़ियों को फ्रूटी बांटी है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विरपाल निर्वाल कहा कि सरकार ने कांवड़ियों को सह सम्मान पलकों पर बैठाकर इस महान यात्रा को संपन्न कराया है। इस मौके पर पंकज माहेश्वरी, गुरुदास वालिया, प्रदीप शर्मा, विजय राठी, रजत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed