{"_id":"5b6b43ab4f1c1ba43e8b5f47","slug":"131533756331-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को डयूटी पर नदारद मिले पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को डयूटी पर नदारद मिले पुलिसकर्मी
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम को ड्यूटी पर नदारद मिले पुलिसकर्मी
खतौली। एसडीएम ने कांवड़ यात्रा की ड्यूटी चेक करते हुए जानसठ तिराहे पर चेकिंग के दौरान नदारद मिले पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है। एसडीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ड्यूटी से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
एसडीएम अतुल कुमार ने बुधवार को कांवड़ यात्रा में लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को चेक किया। चेकिंग के दौरान जानसठ तिराहे पर पुलिस कर्मी नदारद मिलने पर एसडीएम ने थाने में वायरलेस कर गैरहाजिर पुलिस कर्मियों की सूची मांगने के साथ ही इस प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों को तैनाती की रिपोर्ट मांगी। जानसठ तिराहे पर मात्र एक महिला पुलिस कर्मी ही ड्यूटी पर मिलीं। एसडीएम ने बताया कि गैरहाजिर मिले पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। दूसरी ओर, उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोगों को एसपीओ कार्ड जारी किए गए थे। एसपीओ भी अपने प्वाइंट पर तैनात नहीं मिले हैं। ऐसे एसपीओ को चिह्नित किया जाएगा।