फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पैरों को कंकड से बचाने को मार्ग पर मिट्टी डाले

पैरों को कंकड से बचाने को मार्ग पर मिट्टी डाले

Thu, 02 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पैरों को कंकड से बचाने को मार्ग पर मिट्टी डाले
वॉच टावर और ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था को देखा। शामली और बुढ़ाना मार्ग के साथ बझेडी अंडरपास की स्थिति को भी देखा। बझेड़ी में अंडरपास से ऊपर के रास्ते को सही कराने और कंकर से कांवड़ियों के पैरों को बचाने के लिए मिट्टी डालने के निर्देश दिए।

डीएम राजीव शर्मा और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने बुढ़ाना कोतवाली, थाना भौराकलां एवं थाना तितावी का निरीक्षण भी किया। निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाएं। चौराहों पर एंबुलेंस की व्यवस्था रखना सुनिश्चित किया जाए। अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था रखी जाए। अराजक तत्वों को चिह्नित कर सूची बनाएं। कांवड़ यात्रा में किसी भी प्रकार का विघ्न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों ने बुढ़ाना और शामली रोड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद बझेड़ी अंडरपास का निर्माण कार्य देखा। उन्होंने अंडरपास की साइड से ऊपर का रास्ता भी चलने योग्य बनाए जाने के निर्देश दिए। इस मार्ग पर मिट्टी डालकर ठीक कराया जा रहा है, ताकि कांवड़ि.यों के पैर में कंकर न चुभे। बझेड़ी फाटक पर व्यवधान कर रहे पेड़ों को तत्काल कटवाने के निर्देश दिए। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मी सादे वेश में रहकर भी निगरानी रखेंगे। वॉच टावर बनाए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखे जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं विशेष पुलिस अधिकारियों की टीम से बात की और उन्हें उनके दायित्वों के प्रति सचेत भी किया। सतर्क होकर ड्यूटी करने और हर गतिविधि पर अपनी कड़ी निगाहें बनाये रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed