{"_id":"5b5cbe6a4f1c1b52748b7703","slug":"131532804714-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर। प्रिंटिंग प्रेस में काम करते समय मशीन में करंट आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रिटिंग प्रेस स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। समझौता होने पर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया।
नूरपुर निवासी पुनीत कुमार की विजय ऑफसेट के नाम से प्रिंटिंग प्रेस है। उसकी प्रेस पर गांव तंगरौला निवासी बिजेंद्र का 13 वर्षीय पुत्र गिरीश उर्फ गोलू काम करता था। सोमवार की दोपहर वह मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान मशीन में उतरा करंट लगने से गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता लगने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्रिटिंग प्रेस स्वामी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को प्रेस के बाहर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों समझाकर शांत किया। बाद में प्रिटिंग प्रेस स्वामी और मृतक किशोर के परिजनों के बीच समझौता हो गया। परिजनों ने मामले में कोई पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।
सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार के अनुसार इस मामले में बच्चे के परिजन थाने में तहरीर दे सकते हैं या उनके यहां लिखित शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई संभव है।