{"_id":"5b5cbd814f1c1bb24b8b587d","slug":"131532804481-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों की छत गिरी
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरभराकर गिरी छत
सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र में बारिश से दो मकानों की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गांव बेहड़ा आस्सा के बिजा पुत्र आशाराम का कच्चा मकान की छत शनिवार को दोपहर भरभराकर गिर गई। गांव दाहखेड़ी में राजक पुत्र हबीब के मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से गेहूं सहित कीमती सामान मलबे में दब गया।
विद्युत आपूर्ति तीन दिन से बाधित
रतनपुरी। सिकंदरपुर के बिजलीघर को खतौली से जोड़ने वाला केबिल बुढ़ाना अंडरपास के नीचे क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पिछले तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जेई वेदप्रकाश ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण बुढ़ाना अंडरपास के नीचे विद्युत केबिल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित चल रही है। फिलहाल क्षेत्र के कुछ गांवों को अस्थायी रूप से टोडा फीडर से जोड़कर विद्युत सप्लाई सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।