{"_id":"5b5b6be44f1c1b827d8b5113","slug":"131532718052-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ली ग्राम प्रधानों की मिटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ली ग्राम प्रधानों की मिटिंग
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। खंड विकास कार्यालय सभागार में डीएम और सीडीओ ने ग्राम प्रधानों की मीटिंग लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने और गांव में विकास, साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन, बच्चों का टीकाकरण आदि कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। जिन्हें सरकार आप लोगों के माध्यम से पात्र लोगों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है। गंदगी से बीमारियां फैलती हैं। गांव में सफाई रखना आप लोगों की जिम्मेदारी है। आप लोग गांव के मुख्य रास्ते पर विशेष सफाई कराकर उसे चमकाकर रखें और गांव की सरकारी इमारतों की सफाई कराऐं। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने गांव से तीन जोड़ों के नाम सामूहिक विवाह के लिए देने की बात कही। विकास कार्य के आधार पर जनपद से 10 गांव चुने जाऐंगे। जिनमें प्रथम आने वाले गांव के प्रधान का दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीडीओ अर्चना वर्मा ने भी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ पात्र लोगों को दिलाने की अपील की।
इस दौरान भूराहेड़ी के प्रधान नवीन राठी ने गांव के तालाब के पास पड़ी गंदगी को हटवाने, प्रधान तुगलकपुर प्रताप सिंह ने गांव में भरने वाले पानी से निजात दिलाने, लखनौती के प्रधान अर्जुन सिंह ने नाले का पानी कालोनी में भरने की समस्या का निदान कराने की मांग की। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख निशि त्यागी, एडीओ पंचायत योगेश त्यागी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन राठी, जसवंत त्यागी, मगन सिंह, राजकुमार, प्रताप सिंह, जोगेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मुबारक अली, अहसान अली, रितु परण आर्य, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।