फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   राष्ट्रीय परशुराम सेना जिला कार्यकारिणी गठित

राष्ट्रीय परशुराम सेना जिला कार्यकारिणी गठित

Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय परशुराम सेना जिला कार्यकारिणी गठित
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय परशुराम सेना जिला कार्यकारिणी की बैठक जनपद कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पंडित अश्वनी शर्मा व संजय शर्मा को जिला उपाध्यक्ष व आशीष शर्मा को जिला महासचिव नियुक्त किया।
विज्ञापन

इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर पंडित निरंकार शर्मा, आचार्य अरुण गौतम को नियुक्त करने के साथ ही मीनाक्षी शर्मा को जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, नीलम मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। सौरभ शर्मा को नगर अध्यक्ष, प्रभात कौशिक को पुरकाजी ब्लाक अध्यक्ष, संदीप शर्मा को जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष, डॉक्टर संजय शर्मा को मोरना ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद शर्मा को शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष, अंकित पाराशर को चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष और कुलदीप शर्मा को बघरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित सुशील व संचालन पंडित अरुण शर्मा ने किया। विपिन शर्मा, रितिक मिश्रा, महिपाल शर्मा, शुभम शर्मा, रजत शर्मा, अंकित शर्मा, राजकिशोर, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लायंस क्लब ने किया पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब के गवर्नर विनय मित्तल के आह्वान पर पर्यावरण सुरक्षा की खातिर भोपा रोड पर पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि राकेश बिंदल, भीमसेन कंसल व रघुराज गर्ग ने अलग-अलग सात स्थानों पर मोलश्री, अशोक व नीम के पौधे रोपित किए। क्लब अध्यक्ष कमल गोयल व संरक्षक गिरीश अग्रवाल ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया। अंकित बिंदल, अवधेश गुप्ता, अजय तायल, रजनीश अग्रवाल, अजय गर्ग, विपिन जैन, अंबरीश अग्रवाल, मयंक बिंदल, सुशील संगल, नंदगोपाल बंसल, संदीप सिंघल, अमित मित्तल व अनुज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मठ मंदिर सुरक्षा समिति गठित
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल की बैठक जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मठ मंदिर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक पंडित अमित तिवारी द्वारा हिमांशु तोमर को नगर संयोजक व अश्वनी तोमर को नगर सह संयोजक का दायित्व सौंपा। बैठक की अध्यक्षता हिंदू क्रांति दल के जिला अध्यक्ष मोहित संगल व संचालन वरुण गर्ग ने किया। हिंदू क्रांति दल के जिला महामंत्री कशिश गोयल, पंडित अमित वत्स, आशीष वशिष्ठ, सोनू वशिष्ठ, मनोज चौहान, अक्षित गुप्ता, सूरज प्रकाश वत्स, मोहनलाल शर्मा, शंकर शर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, दीपक राज कौशिक व काबिर्तक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed