{"_id":"5b3140e44f1c1bca228b78f6","slug":"131529954532-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरु की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच शुरु की
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ और सभासदों के बयान लिए
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में हुए विवाद के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को ईओ और सभासदों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए। तीस सभासदों ने शपथपत्र दिए।
नगरपालिका परिषद की 12 जून को बुलाई गई बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ था। सभासद अब्दुल सत्तार ने ईओ विकास सैन का सदन में ही धमकी दे दी थी। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सभासदों ने एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र को भी शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने जांच सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह को सौंपी है। जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को सभासदों और ईओ विकास सैन को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था। सोमवार को तीस सभासदों ने सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंच कर अपने शपथ पत्र देकर बयान दर्ज कराए। सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष ईओ विकास सैन ने भी बयान दर्ज कराए हैं। उनका कहना है कि बैठक में कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। बैठक को हंगामे के कारण स्थगित कराया गया था, जो वस्तुस्थिति थी, उससे जांच अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। उधर, बयान दर्ज कराने के बाद सभासद अपनी शिकायत लेकर सहारनपुर कमिश्नर के यहां पहुंचे। सभासद राजीव शर्मा, अरविंद धनगर आदि ने बताया कि नियमों के विरुद्घ पालिका प्रशासन ने कमिश्नर को 12 जून को मीटिंग की प्रोसेडिंग भेज दी गई।