फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कर्मचारियों ने बीएन सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया

कर्मचारियों ने बीएन सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया

Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने बीएन सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया
मुजफ्फरनगर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट प्रांगण में कर्मचारी नेता बीएन सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। उनकी पुण्य तिथि को प्रतिकार संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष एमए अलवी ने कहा कि वर्तमान में कोषागारों के माध्यम से माह की पहली तारीख को पेंशन मिल जाती है। इस व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव लाकर पेंशन की गणना, पेंशन भुगतान आदेश, पुनरीक्षित, संशोधित पीपीओ, जारी करने, ससमय पेंशन प्रदान करने, विवरण एवं रख रखाव, चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति आदि पेंशन संबंधी समस्त कार्य कोषागारों से हटाकर बैंकों को सौंपने पर सरकार विचार कर रही है। ये व्यवस्था लागू हुई तो समस्याएं बढ़ेंगी। राजपाल शर्मा ने भी समस्याएं रखी। महक सिंह, धर्म प्रकाश, सूरज मल, गंगाराम, भंवर सिंह, प्रेमपाल, अशोक त्यागी, ब्रजपाल सिंह, पीके गर्ग, कमर खां, रामपाल गुप्ता, सत्यप्रकाश, आदि मौजूद रहे। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी नेता का भावपूर्ण स्मरण किया। अध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर ने कहा कि बीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जाएगा। कुलदीप शर्मा ने कहा कि बीएन सिंह हमारे आदर्श हैं। एसपी सिंह, जयभगवान जैन, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, उमादेवी, शशिकला तोमर, आनंद तिवारी, स्वतंत्र पाल सिंह, जयलाल शर्मा, हुकुम चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed