{"_id":"5af5e4224f1c1bd6408b48af","slug":"131526064162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण में हटाये दुकानदारों ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण में हटाये दुकानदारों ने लगाई गुहार
Updated Sat, 12 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
टाउनहाल के बाहर रोड पर फुटकर विक्रेता के रूप में दुकान लगाकर कारोबार करने वाले लोगों ने कलक्ट्रेट पहुुंचकर डीएम राजीव शर्मा से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र में बताया कि वो लोग करीब 25 साल से टाउनहाल के बाहर दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। उनके सामने कारोबार का कोई अन्य साधन भी नहीं है। अतिक्रमण अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दुकान हटा दिए जाने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। आजीविका चलाने के लिए टाउनहाल के बाहर उनको दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए। मौके पर राजेश, शहजाद, विजयपाल, मांगेराम, प्रमोद, तिरथपाल, जोगिंदर, चतरपाल, सुशील, राजेंद्र कुमार, अनिल अरोरा, राकेश, गोविंद, जयप्रकाश, विजय कुमार, मदनपाल, शहजाद, कल्लू, संजीव और रमेश कुमार आदि रहे।