फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रतनपुरी के क्रय केंद्र पर गेहूं की जमकर खरीद

रतनपुरी के क्रय केंद्र पर गेहूं की जमकर खरीद

Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी के क्रय केंद्र पर गेहूं की जमकर खरीद
रतनपुरी। जिला सहकारी विकास संघ मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित डीसीडीएफ के गेहूं क्रय केंद्र रतनपुरी पर जमकर गेहूं की खरीद की जा रही है। क्षेत्र के किसान नगद भुगतान के साथ अपना गेहूं बेच रहे हैं। इस बार गेहूं की बंपर पैदावार का फायदा क्षेत्र के किसान जमकर उठा रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पंजीकृत किसान अपनी खतौनी की नकल के साथ आकर गेहूं विक्रय के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। अभी तक कुल 110 किसानों से कुल 2609 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों को गेहूं का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल किया जा रहा है। गेहूं का भुगतान तत्काल होने से किसान अपना गेहूं बिचौलियों के माध्यम से न बेचकर सीधा क्रय केंद्र पर ही बेच रहे हैं। इससे किसानों को बहुत अधिक फायदा हो रहा है। गेहूं क्रय केंद्र रतनपुरी पर प्रतिदिन सुबह से ही किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों और भैंसा बुग्गियों की लंबी लाइन लग जाती है। गेहूं क्रय केंद्र के अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह गेहूं क्रय केंद्र 24 अप्रैल से शुरू हुआ था। इस केंद्र पर 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


रेक्टीफाइड शराब के साथ पकड़ा
रतनपुरी। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि एसआई संजय राणा ने सूचना पर गांव चंदसीना निवासी राजकुमार के बाग में छापा मारकर गांव के ही गौतम पुत्र नरेश को पकड़ा। आरोपी गौतम के कब्जे से पुलिस को एक केन में पांच लीटर अवैध रेक्टीफाइड शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed