{"_id":"5ae4beeb4f1c1b3b0a8b702f","slug":"131524940523-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतियाना का शेखर हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतियाना का शेखर हत्याकांड
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज
छपार।
दतियाना के तालाब में मिले शेखर की हत्या का मुकदमा पुलिस ने गांव के चौकीदार गजे सिंह की ओर से अज्ञात में दर्ज किया है। मृतका की पत्नी राधिका की ओर से एसओ छपार समेत दस पुलिस कर्मियों के खिलाफ दी गई तहरीर को भी इसी मुकदमे में दर्ज कर ली गई है। उधर, शाम को कडी सुरक्षा के बीच गांव में शेखर के शव का दाह संस्कार किया गया।
छपार थाना क्षेत्र के ग्राम दतियाना निवासी शेखर दो माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। इस मामले में शेखर की पत्नी राधिका ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि 25 फरवरी की सुबह थानाध्यक्ष छपार आदेश त्यागी, रोहाना पुलिस चौकी इंचार्ज विजय त्यागी फोर्स लेकर उसके घर पहुंचे और उसके पति को उठाकर ले गए। उसने सीएम को भी शिकायती पत्र भेजा था। शुक्रवार को शेखर का शव गांव के ही तालाब से मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेखर का शव मिलने के बाद गांव में तनाव बना रहा। पुलिस ने इस मामले में दतियाना के चौकीदार गजे सिंह की ओर से अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार शाम को मृतक की पत्नी राधिका ने थानाध्यक्ष छपार आदेश त्यागी व रोहाना चौकी इंचार्ज विजय त्यागी ओर दस अन्य अज्ञात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी । एसपी सिटी ओमबीर सिंह थाने पर पहुंचे और चौकीदार द्वारा दर्ज कराए गए मामले में ही शेखर की पत्नी की तहरीर को भी शामिल कर लिया गया। शनिवार को शेखर के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा, तो गांव में तनाव को देखते हुए सीओ सदर, सीओ नई मंडी के अलावा कई थानों की फोर्स तैनात की गई। देर शाम को कड़ी सुरक्षा में शव का दाह संस्कार हुआ। शेखर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गंभीरता से होगी जांच: एसएसपी
मुजफ्फरनगर: एसएसपी अनंतदेव ने कहा कि दतियाना में शेखर की हत्या के मामले में एसओ छपार व तत्कालीन रोहाना चौकी प्रभारी विजय त्यागी समेत दस पुलिसकर्मियों पर उसे गायब कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि शेखर के गायब होने के दिन एसओ छपार आदेश त्यागी व विजय त्यागी गांव में नहीं गए थे, बल्कि दो पुलिसकर्मी गांव में मोटरसाइकिल से दिन के समय गए थे। मृतक आपराधिक प्रवृत्ति का था, जो कई बार जेल जा चुका था। मृतक के पिता पर भी पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है, जबकि उसका भाई अजय उर्फ काला भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। इस मामले में एक षड्यंत्र रचे जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।