{"_id":"5a5f9ffb4f1c1b8b268b4f6b","slug":"131516216315-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की संरचना में बेटियों का योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की संरचना में बेटियों का योगदान
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गाइड शिविर
मुजफ्फरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय गाइड शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश सेवा के संकल्प के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव ने कहा कि समाज की संरचना में बेटियों की प्रतिभा का महत्वपूर्ण योगदान है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्थित विद्यालय में आयोजित गाइड शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारत स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त एवं डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा में बेटियां एक सिपाही के रूप में मिल गई हैं। शिविर से बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। डायट प्राचार्य भीम सिंह ने कहा कि मनोयोग से ही कामयाबी मिलती है। छात्राओं ने शिविर में मन से प्रशिक्षण लिया है। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने शिविर के कार्यो की जानकारी दी। वार्डन बबीता शर्मा, शिल्पा सैनी, ऋचा, ज्योति, शाहीन, पूनम आहूजा, कोमल, अर्पित आदि मौजूद रहे।