फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   योगी पर किसानों की भी नजरें टिकी

योगी पर किसानों की भी नजरें टिकी

Sat, 18 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
योगी पर किसानों की भी नजरें टिकी
मुजफ्फरनगर। मौजूदा पेराई सत्र में गन्ने के भाव से रुष्ट किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का पक्ष रख साधने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, गन्ना मूल्य में केवल दस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से नाखुश किसानों ने फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके अलावा भाकियू और रालोद ने भी भाजपा सरकार की मूल्य वृद्धि को कम बताया था।
विज्ञापन

किसान राजनीति के गढ़ में शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री की चुनावी जनसभा पर सभी की निगाहें हैं। योगी सरकार ने मौजूदा पेराई सत्र 2017-18 के लिए गन्ने का भाव अगेती प्रजाति का 325 और सामान्य प्रजाति का 315 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। सिर्फ दस रुपये की मूल्य वृद्धि से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया था। रालोद कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी के जिला मुख्यालयों पर गन्ने की होली जलाई थी। भाकियू ने भी पूरे प्रदेश में विरोध किया था। भाव को लेकर हुए विरोध के बावजूद योगी सरकार ने गन्ने के मूल्य में और कोई बढ़ोतरी नहीं की। प्रदेश में सरकार के गठन के बाद पहली बार जिले में आ रहे सीएम योगी पर किसानों की भी नजरें टिकी हैं। रालोद और भाकियू के गढ़ में सीएम कैसे नाराज किसानों को साधेंगे, यह देखने की बात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed