फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिल समिति ने सर्वसम्मति से 6 सदस्यों को चुना

मिल समिति ने सर्वसम्मति से 6 सदस्यों को चुना

Sat, 18 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मिल समिति ने सर्वसम्मति से 6 सदस्यों को चुना
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड लखनऊ के तत्वावधान में दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में डायरेक्टर के निर्वाचन के लिए छह सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। चुने गए सदस्य सहकारी समिति के अन्य मिलों के सदस्यों के साथ मिलकर डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। सभी सदस्यों को चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में शुक्रवार को सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। इसमें चुनाव अधिकारी चतरपाल सिंह (भूमि संरक्षण, प्रावैधिक सहायक बी) ने चुनाव संपन्न कराया। चुनाव में सर्वसम्मति से सूरजपाल सिंह पुत्र केवल सिंह (भोकरहेड़ी), सविता पत्नी राजेंद्र (यूसुफपुर), रेणु पत्नी आलोक (रहमतपुर), अरुण पुत्र जितेंद्र (दरियापुर), देवेेंद्र पुत्र विजयपाल (जटमुझेड़ा) और ब्रजपाल पुत्र सीताराम (जड़वड़) को सर्वसम्मति से निर्विरोध सदस्य चुना गया। मुख्य प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे, मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, सीसीओ राजकुमार सिरोही, अवधेश सिंह, पवन रस्तौगी, वीसी स्थाना आदि ने चुनाव संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान भाजपा नेता अमित राठी, भाकियू नेता सर्वेंद्र राठी, राहुल कुमार, उपसभापति मुमताज अली, राजीव चौधरी चेयरमैन, डायरेक्टर विकास, प्रहलाद सिंह, अजय चेयरमैन, सौरण सिंह, अमली खां, मोनू, गुल्लू, डायरेक्टर बिन्नू राठी, कपिल अहलावत, रविंद्र चौधरी, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मोरना चीनी मिल ने किया गन्ना भुगतान
मोरना। दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल ने मौजूदा पेराई सत्र का दो नवंबर से 15 नवंबर तक के गन्ने का भुगतान क्षेत्र की 34 बैंक शाखाओं में भेज दिया है। मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक ने बताया कि दो नवंबर को मिल का पेराई सत्र आरंभ हुआ था। सरकार द्वारा निर्धारित गन्ना मूल्य की दर से 15 नवंबर तक की पर्चियों के भुगतान को बैंक शाखाओं को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed