{"_id":"5a0dde754f1c1b6a678bc2b9","slug":"131510858357-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारिकपुर में पांच दिन बाद केंद्रों पर गन्ना तौल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारिकपुर में पांच दिन बाद केंद्रों पर गन्ना तौल शुरू
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन बाद मुबारिकपुर में केंद्रों पर गन्ना तौल शुरू
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)।
पांच दिन से गांव मुबारिकपुर के गन्ना क्रय केंद्रों पर बंद पड़ी गन्ने की तौल बृहस्पतिवार को मिल प्रशासन, मंसूरपुर गन्ना समिति और किसानों के बीच समझौता वार्ता के बाद प्रारंभ हो गई है। शुगर मिल के गन्ना वाहन गांव धनायन से होकर मंसूरपुर मिल में जाएंगे।
गांव मुबारिकपुर में गन्ना वाहनों के रास्ते की समस्या को लेकर पांच दिनों से क्रय केंद्रों पर तौल बंद थी। किसान लगातार धरना व प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों ने 18 नवंबर को मुजफ्फरनगर में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे किसानों के बीच मंसूरपुर गन्ना समिति के चेयरमैन अरुण बालियान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गौरव त्यागी, अरविंद त्यागी, कल्लू प्रधान, शुगर मिल के प्रतिनिधि किसानों के बीच पहुंचे। चेयरमैन अरुण बालियान ने किसानों से तौल शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसान अपना गन्ना क्रय केंद्रों पर तौले। गन्ना उठाने की जिम्मेदारी शुगर मिल की है। शुगर मिल के गन्ना वाहन गांव धनायन से होकर मिल जाएंगे। वे स्वयं इस पर नजर रखेगें तथा रास्ते की कोई समस्या नहीं आने देंगे। इस आश्वासन पर किसानों ने तौल प्रारंभ कर दी है।