{"_id":"5a088a764f1c1b6a678bb258","slug":"131510509174-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, दो घायल
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक चालक की मौत, दो घायल
खतौली(मुजफ्फरनगर)। तिगाई गांव के पास जीटी रोड पर रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीन बाइक सवार युवक घायल हो गए। बाइक चालक की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार रिश्तेदारी में शादी समारोह में आए थे। युवक की मौत से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई।
साहिबाबाद निवासी शाकिब (23) पुत्र जमील अपनी रिश्तेदारी गांव भंगेला में शादी समारोह में आया हुआ था। रविवार दोपहर शाकिब बाइक से आफताब पुत्र इरशाद व उसके भाई शादाब को लेकर गांव भंगेला से खतौली में सामान खरीदने के लिए आ रहा था। जीटी रोड पर तिगाई गांव के पास मेपल्स अकादमी के सामने मेरठ की जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर मेरठ अस्पताल के लिए भेज दिया। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान शाकिब की मौत हो गई। शाकिब के मरने की खबर जैसे ही गांव भंगेला में रिश्तेदारों को लगी, तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बाकी दोनों घायल भाइयों की भी हालत चिंतजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।