{"_id":"59cd4e994f1c1bd1538b4e8e","slug":"131506627225-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान को लेकर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान को लेकर किसानों का धरना जारी
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के मान सम्मान की लड़ाई : मलिक
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर कांग्रेस व सपा के नेतृत्व में किसानों का चीनी मिल भैंसाना के मुख्य द्वार पर धरना 15वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि उनकी यह लड़ाई अब गन्ने के भुगतान के साथ-साथ किसानों के मान सम्मान की भी बन गई है।
बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर हुई सभा में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि चीनी मिल भुगतान देना चाहता है, किसान भुगतान लेना चाहते हैं। जनता के प्रतिनिधि व प्रशासन भुगतान दिलवाने में आनाकानी कर रहे हैं। किसानों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। जनप्रतिनिधि व प्रशासन किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं होगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरनास्थल पर चौ. बलजोर सिंह, चरण सिंह, हरपाल सिंह, गुलाम मोहम्मद, हाजी जमशेद, विकास त्यागी, सोमपाल, विनोद, ब्रजबीर मलिक आदि ने विचार व्यक्त किए।