फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भरत मिलाप और शबरी लीला मंचन

भरत मिलाप और शबरी लीला मंचन

Wed, 27 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
भरत मिलाप और  शबरी लीला मंचन
भरत मिलाप और शबरी लीला का मंचन
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में चल रही रामलीला में सोमवार रात अनिल विक्की ग्रुप के कलाकारों द्वारा भरत मिलाप, सीताहरण और शबरी लीला का मंचन दिखाया गया।
मंचन में भरत को जैसे ही श्रीराम के वनवास जाने की जानकारी मिलती है, तो वह सीधे वनों में जाते हैं। श्रीराम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं, मगर श्रीराम के नहीं मानने पर वह उनकी खडाऊ लेकर वापस अयोध्या लौट आते हैं। उसके उपरांत रावण की बहन सुपूर्णखा की लक्ष्मण द्वारा नाक काटने और सीताहरण की लीला का मंचन दिखाया गया। जिसमें रावण साधु का वेश धारण कर सीता के पास भीक्षा मांगने आता है और सीता का हरण कर ले जाता है। उसके उपरांत श्रीराम सीता को ढूंढने जब श्रीराम जंगलों में जाते हैं तो उनकी भेंट शबरी हो जाती है, जहां पर श्रीराम व लक्ष्मण उसकी कुटिया में रात विश्राम करते हैं। आठवें दिन की लीला मंचन का शुभारंभ लोकदल नेता धर्मेंद्र राठी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कमेटी के नवीन गोयल, मणीकांत गोयल, रजनीश अग्रवाल, सुशील कर्णवाल, आनंद धीमान, सोनू राठी आदि का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर लगाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मंगलवार को केंद्र प्रभारी डॉ पूनम लता के नेतृत्व में ग्राम लखनौती में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गईं। मच्छरों से बचाव सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी दी गई। शिविर में डॉ पूनम लता, डॉ भारत सिंह पुंडीर, विकास कुमार, सुमीत कुमार आदि के अलावा ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह को सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान की छत गिरी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पिछले तीन दिनों में हुई लगातार बारिश से मकान की छत पर पानी रुका होने के कारण सोमवार रात कस्बे के मौहल्ला धोबियान में राजकुमार के मकान की छत गिर गई, जिससे घर में रखा सामान भीग जाने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।

दो भाइयों का शांतिभंग में चालान
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर के ग्राम सुहेली में सोमवार को एक नाली के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पक्ष के रंजीत व जयमल को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग की धारा में चालान किया है।

पत्नी की गुमशुदगी दर्ज
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम भैसानी से गत 10 सितंबर को एक महिला घर से कहीं चली गई थी, जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने मंगलवार को उसके पति उदेश सैनी की तहरीर पर उसकी पत्नी कमलेश की गुमशुदगी दर्ज की है।


रहस्यमय हालात में ट्रक गायब
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से सामान लेकर बिजनौर जा रहा ट्रक गायब हो गया। ट्रक चालक ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर ट्रक का सुराग लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद बिजनौर निवासी ट्रक चालक रियाजुदीन सोमवार रात हरिद्वार में बाबा रामदेव की पतंजलि फैक्ट्री से दवाइयां भरकर बिजनौर जा रहा था। रास्ते में वह कहीं पर चाय पीने के लिए रुका, जहां से उसका ट्रक गायब हो गया। मंगलवार को पुरकाजी थाने पहुंचे चालक ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर ट्रक का सुराग लगाने की गुहार की, जिस पर पुलिस ने ट्रक चालक द्वारा बताई गई कुछ जगहों पर जाकर मामले की जांच की, मगर ट्रक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद का कहना है कि चालक नशे की हालत में है और सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। उसे उपचार हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके मोबाइल के माध्यम से ट्रक स्वामी को मामले की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed