{"_id":"5948261a4f1c1bde588b4656","slug":"131497900570-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर बने मकान ध्वस्त कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर बने मकान ध्वस्त कराए
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब पर बने मकान ध्वस्त कराए
तितावी। डीएम के आदेश पर राजस्व अधिकारियों ने गांव मुकंदपुर के तालाब पर बने आधा दर्जन ग्रामीणों के मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध करने का प्रयास किया, मगर भारी मात्रा में पुलिस बल और पीएसी के कारण उनका विरोध कारगर नहीं हो सका। लघु सिंचाई विभाग के जेई का कहना है कि इस तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
बघरा ब्लाक के गांव मुकंदपुर के करीब 48 बीघा जमीन पर बने तालाब पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जे कर पक्के मकान बना रखे थे। जिसकी शिकायत अन्य ग्रामीण कई साल से करते आ रहे थे। शिकायत डीएम से लेकर सीएम तक की गई थी। डीएम ने इस शिकायत का संज्ञान लेकर जांच कराई तो पाया कि तालाब पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया गया है। डीएम के आदेश पर सोमवार को तहसीलदार रंजीत सिंह राजस्व टीम और पीएसी व तितावी पुलिस के साथ मौके पर गए। टीम ने ग्रामीणों को डीएम के आदेश दिखाए। इसके बाद जेसीबी से नसीम, सुरेंद्र, राजेंद्र, हरपाल, राजबीर, बारु आदि ग्रामीणों द्वारा बनाए गए पक्के मकानों को ध्वस्त करा दिया गया। लघु सिंचाई विभाग के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यहां पर जानवरों के नहाने का रेम्प का भी निर्माण होगा। सौंदर्यीकरण का बजट करीब 36 लाख रुपया अभी खर्च होना है, जिसमें से 30 प्रतिशत खर्च कर दिया गया।