{"_id":"594584374f1c1bc20e8b4610","slug":"131497728055-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। भू माफिया पर नकेल कसने लिए एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया है। एसडीएम ने कहा कि शिकायत मिलने पर तुरंत टास्क फोर्स मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फोर्स में तहसीलदार, पुलिस, वन व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों को नामित किया गया है।
जानसठ तहसील के खादर क्षेत्र में भूमाफिया ने हजारों हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर रखा था, मगर प्रशासन ने कब्जामुक्त करा दिया था, लेकिन कुछ जमीन पर भू माफिया ने दोबारा कब्जा कर लिया। शासन प्रशासन ने माफिया पर पूर्ण लगाम कसने के लिए टास्क फोर्स के गठन की योजना बनाई गई है। बैठक में तहसीलदार मनोज कुमार, इंस्पेक्टर जानसठ कमल सिंह चौहान, मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, वन क्षेत्राधिकारी एसके बंसल, इंस्पेक्टर रामराज आनंद मिश्रा आदि उपस्थित थे।