{"_id":"594039884f1c1ba40a8b473e","slug":"131497381256-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों को दी ईपीओएस मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों को दी ईपीओएस मशीन
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगूठा लगाने पर मिलेगा राशन, राशन डीलरों को दी ईपीओएस मशीन
मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र के कार्ड धारकों को अब अंगूठा लगाने पर राशन मिलेगा। शहर के अलावा खतौली, बुढ़ाना, जानसठ और चरथावल की सभी राशन की दुकानें ईपीओएस मशीनों से लैस हो गई हैं।
मंगलवार को पूर्ति विभाग के कार्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कंपनी के इंजीनियर अमन और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शहरी क्षेत्र के 109 राशन डीलरों को ईपीओएस मशीन देकर उनका प्रशिक्षण दिया। डीएसओ मदन यादव ने बताया कि राशन वितरण प्रणाली को आधार से लिंक कर ऑनलाइन जोड़ा गया है। इस मशीन में राशन डीलर से संबंध सभी कार्ड धारकों का डाटा मौजूद रहेगा। जैसे ही पात्र गृहिणी या अंत्योदय कार्ड धारक अपना अंगूठा मशीन पर लगाएगा तो उसका पूरा बायोडाटा मशीन पर आ जाएगा। मशीन यह भी बता देगी कि कार्ड धारक को कितना मिट्टी तेल और कितना खाद्यान्न मिलना है। पूरी पर्ची मशीन से प्रिंटआउट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के राशन डीलरों को मशीन मिल गई है। ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलरों को जुलाई माह में मशीन आवंटित की जाएगी।