फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   13 electric poles of the company were stolen and installed in private colony

कंपनी के 13 विद्युत पोल चोरी कर प्राइवेट कॉलोनी में लगा दिए

Sun, 03 Jul 2022 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
13 electric poles of the company were stolen and installed in private colony
- अधिशासी अभियंता ने पकड़ी विद्युत पोल की चोरी, कंपनी के सीनियर इंजीनियर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

- एनसीसी लिमिटेड कंपनी की ओर से शेरपुर में दो फीडर की विद्युत लाइन बिछाने का चल रहा काम
- पुलिस ने कॉलोनी में विद्युत पोल लगाने का ठेका लेने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में विद्युत लाइन बनाने वाली कंपनी के 13 विद्युत पोल चोरी कर खतौली में बनाई जा रही एक प्राइवेट कॉलोनी में लगा दिए गए। अधिशासी अभियंता ने चोरी का यह मामला पकड़ लिया। इसके बाद प्राइवेट कॉलोनी में पोल लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
काला कुआं हाऊसिंह कोर्ड अलवर राजस्थान निवासी शशिकांत शर्मा एनसीसी लिमिटेड में सीनियर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी जिले में विद्युत बिजलीघर पर फीडर की 11 हजारी लाइन बनाने का काम कर रही है। वर्तमान में उनका कार्य नई मंडी कोतवाली के शेरपुर बिजलीघर पर चल रहा है। यहां पर 11 हजार की विद्युत लाइन के दो फीडर की लाइन को बिछाया जाना है। शेरपुर में लगभग साढे़ तीन सौ पोल साइट पर सड़क किनारे डाले गए है। इनमें से 13 पोल 16 जून से चोरों ने चोरी कर लिए। इस बारे में कर्मचारियों ने कोई जानकारी नहीं दी। इन पोल को खतौली मेें केके पब्लिक स्कूल के सामने शेेेखुपरा में बनाई जा रही प्राइवेट कॉलोनी में लगा दिया गया। इन पोल पर उनकी कंपनी का मार्का एडीबीएफएसबी लगा था। इससे उनकी पहचान हो गई। इस बारे में पता चलने पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता खतौली टाउन ने उन्हें जानकारी दी। ई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना व तहरीर दी गई। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि शेखुपुरा में प्राइवेट कॉलोनी के पोल लगाने का कार्य प्लाट के मालिक जितेंद्र राठी की ओर से आवास विकास मुजफ्फरनगर निवासी राहुल तोमर को दिया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कर्मचारी पर शक
सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि इस मामले में विद्युत लाइन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी की भूमिका संदेह के दायरे में है। कर्मचारी और राहुल तोमर दोनों को लेकर जांच शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed