{"_id":"5dd42a258ebc3e548d6f1ab1","slug":"13-79-crore-absconding-arrestee-arrested-muzaffarnagar-news-mrt45446845","type":"story","status":"publish","title_hn":"13.79 करोड़ का फरार बकायेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13.79 करोड़ का फरार बकायेदार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13.79 करोड़ का फरार बकायेदार गिरफ्तार
बुढ़ाना। परासौली स्थित विद्युत निगम के 14 करोड़ की बकायेदार मेसर्स जयचंद्रा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
तहसील क्षेत्र के गांव परासौली में बस अड्डे के पास मेसर्स जयचंद्रा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड स्थित है। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि फैक्टरी पर विद्युत निगम के 13.79 करोड़ 52,111 रुपये का बकाया है, जिसका मालिक मुस्तफा पुत्र अजीजुद्दीन है। कई साल से फैक्टरी बंद है, जिसका मालिक भी फरार था। इसके चलते उसकी आरसी भी जारी की जा चुकी है। इसी बीच मंगलवार को पुलिस ने आरोपी मुस्तफा पुत्र अजीजुद्दीन को गांव हरसौली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ससुर को नशीली दवा खिलाकर ढाई लाख उड़ाए
बुढ़ाना। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी गुड़ कारोबारी हसरत की बेटी की शादी तितावी क्षेत्र के गांव छतैला निवासी आसिफ से हुई है। सोमवार को आसिफ ससुराल आया था। हसरत ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को ही उसका गुड़ का ढाई लाख रुपये का भुगतान आया था। उक्त रुपयों को उसने दामाद के सामने ही गिना था। आरोप है कि रात में दामाद ने ससुर को किसी खाद्य पदार्थ में नशे की दवा मिलाकर दे दी, जिससे हसरत अचेत हो गया। इसके बाद आसिफ ढाई लाख रुपये चोरी कर ससुराल से फरार हो गया। पीड़ित ने दामाद पर करंट लगाकर हत्या के प्रयास का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि आरोपी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।