फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   129 students were found absent in four schools

Muzaffarnagar News: चार विद्यालयों में 129 छात्र अनुपस्थित मिले

Sat, 23 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
129 students were found absent in four schools
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने चरथावल ब्लॉक के चार प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 129 छात्र अनपुस्थित मिले। बीएसए ने उपस्थिति नियमित करने के लिए शिक्षकों को अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दूधली-2 नामांकित 86 बच्चों के सापेक्ष 72 बालक-बालिकाएं, उच्च प्राथमिक विद्यालय गुनियाजुड्ड़ी में 148 बच्चों के सापेक्ष 131, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरालसी 124 बच्चों के सापेक्ष 89 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला राई में नामांकित 417 बच्चों के सापेक्ष 354 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अमीगढ़ में रसोई एवं भंडार गृह के पीछे की ओर की साफ सफाई हेतु वार्डन को निर्देशित किया। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सभी विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अभिभावकों से पीटीएम कर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही मिड डे मील की साफ-सफाई को लेकर सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed