फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   129 infected including two children, four teachers in GIC

दो बच्चों, जीआईसी में चार शिक्षक समेत 129 संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
129 infected including two children, four teachers in GIC
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में बच्चों को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दो बच्चों, जीआईसी में चार शिक्षक समेत 129 संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण जिले में दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। जिले में दो बच्चों समेत 129 नए केस मिले हैं। एसडीएम जानसठ के पेशकार और चपरासी भी संक्रमित मिले। राजकीय इंटर कॉलेज के चार शिक्षक चपेट में आ गए हैं। शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुटी रही। शिक्षण संस्थाओं और शहर के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर जांच की।
प्रभारी सीएमओ डॉ. अरविंद पंवार ने बताया कि एसडीएम जानसठ यजेंद्र कुमार के अलावा उनके स्टाफ की जांच कराई गई थी, जिनमें दो और कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जीआईसी के शिक्षक-शिक्षिका भी संक्रमित मिले। 129 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित मिलने के बाद उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य स्वास्थ्य विभाग ने कराया है। अब संक्रमितों की संख्या 257 पर पहुंच गई है। पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे भी संक्रमित मिले हैं। अब बच्चों की कुल संख्या नौ हो गई है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

20 से ज्यादा चेन बनी, हो रही मुश्किल
कोरोना संक्रमण की जिले में बीस से ज्यादा चेन बन गई है, जिससे मुश्किल खड़ी हो रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग वाले अब तक 127 मामले मिल चुके हैं। शुक्रवार को ही 54 मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण बढ़ा तो 3571 लोगों की जांच
सक्रमण बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग ने जांच में भी तेजी शुरू कर दी है। शुक्रवार को 3571 लोगों की जांच कराई गई, इनमें 126 संक्रमित मिले। दो रिपोर्ट मेरठ और एक सहारनपुर से संक्रमण की जिले में पहुंची है।

ये लक्षण दिखें तो हो जाए सावधान
जिले में अब तक मिले संक्रमितों में बेहद सामान्य लक्षण दिखाई दिए हैं। मामूली नजला-जुकाम, शरीर में कमजोरी और हल्का बुखार ही अब तक कोरोना संक्रमण का लक्षण मिला है।

कॉरोना जांच केद्र पर सैम्पल लेता स्वास्थकर्मी।

कॉरोना जांच केद्र पर सैम्पल लेता स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed