फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1256 Health workers get vaccinated

1256 हेल्थ वर्कर्स को लगी वैक्सीन

Sat, 23 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
1256 Health workers get vaccinated
मोरना के स्वास्थ्य केंद्र केंद्र प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह को टीका लगाती एएनएम सुलेखादास। - फोटो : KHATAULI
1256 हेल्थ वर्कर्स को लगी वैक्सीन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में पहले चरण के द्वितीय सत्र में कोरोना से बचाव को टीकाकरण अभियान में कम संख्या में हेल्थ वर्कर्स शामिल हुए। जिले के नौ केंद्रों पर बनाए गए 22 बूथों पर 1256 का ही टीकाकरण हुआ, जो 56 प्रतिशत है। लक्ष्य 2245 का रखा गया था। डीएम सेल्वा कुमारी जे खतौली में टीकाकरण का निरीक्षण किया। अब जनपद में 28 और 29 जनवरी को वैक्सीनेशन होगा।
जिला महिला चिकित्सालय में सुबह नौ टीकाकरण शुरू हुआ। सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने पहला टीका लगवाया। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में नौ स्थानों पर 22 बूथ बना कर वैक्सीनेशन किया गया। सभी स्थानों पर 2245 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम पांच बजे 1256 टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली में 300 लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया था, यहां पर 150 ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

बघरा में 309 में से 130 लाभार्थी ने टीकाकरण कराया। जिला महिला चिकित्सालय में 200 में से 107 हेल्थ वर्कर्स ने टीकाकरण कराया। इसी प्रकार सीएचसी जानसठ में पंजीकृत 200 में से 110 ने, खतौली में 294 में से मात्र 89 ने, पुरकाजी में 220 में से 163 ने तथा सीएचसी शाहपुर में पंजीकृत 240 लाभार्थियों में से 117 लाभार्थी ने टीकाकरण कराया। जिले में 1256 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुुआ। निर्धारित लक्ष्य का जो 56 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने भी टीके लगवाए
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक महिला अमृता रानी भाम्बे, प्राथमिक स्वास्थ्य गालिबपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार ने भी कोविड-19 वेक्सीन का टीकाकरण कराया।
टीका लगने से स्वास्थ्य कर्मी की हालत बिगड़ी
मुजफ्फरनगर। जिला महिला चिकित्सालय में वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्य कर्मी नीरज की अचानक हालत बिगड़ गई। टीका लगने के बाद उसे अचानक चक्कर आने लगे। डॉक्टरों ने उसे तुरंत आराम करा कर चेकअप कर अन्य दवाई दी। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी बिना भोजन किए टीका लगवाने आया था। इसलिए हल्के चक्कर महसूस हुए। बाद में वह स्वास्थ्य होकर काम पर लगा रहा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आईं कम
मुजफ्फरनगर। द्वितीय सत्र के टीकाकरण काफी कम हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहुत कम टीका लगवाई आईं। उधर अभी भी टीके को लेकर लोगों के घबराहट भी है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा का भी कहना है कि टीकाकरण कम हुआ, अभी लोग घबराहट में हैं। हालांकि टीके से कोई परेशानी नहीं है। अगले सत्र में अधिक टीकाकरण कराया जाएगा।

टीकाकरण
केंद्र -बूथ - लक्ष्य -टीकाकरण प्रतिशत
बघरा -3 -309 -130 -42
मोरना -3 -300 -231 -77
चरथावल -2 -182 -159 -87
जिला अस्पताल -2 - 200 - 107 -54
जानसठ -2 -200 - 110 -55
खतौली -3 -294 -89 -30
मखियाली -3 -300 -150 -50
पुरकाजी -2 -220 -163 -74
शाहपुर -2 -240 -117 - 49
--------------------------------------------------
योग-9 24 2245 1256 56
--------------------------------------------------

जिला चिकित्सालय में वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र दिखाते सीएमएस।

जिला चिकित्सालय में वैक्सीन लगने का प्रमाण पत्र दिखाते सीएमएस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में  कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाते स्वास्थकर्मी।

जिला चिकित्सालय में कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन लगाते स्वास्थकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल।

जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed