{"_id":"60bd16858ebc3e2e3545bf6a","slug":"1231-gram-panchayat-members-are-set-to-be-elected-unopposed-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt541584699","type":"story","status":"publish","title_hn":"1231 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1231 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 1231 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली रह गए 1475 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों में से 1231 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न होगा। इन पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन ही आया है। 210 पदों पर एक से अधिक नामांकन आने से चुनाव होने की संभावना है। अभी भी 34 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं।
जिले में 498 ग्राम पंचायतों में से 103 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण शपथ नहीं हो पाई थी। चुनाव आयोग ने खाली पदों को भरने के लिए दोबारा अधिसूचना जारी की है। नामांकन भरने के दिन जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 1475 पदों में से 1231 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो जाएगा। इन पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है। 34 ग्राम पंचायत सदस्यों के ऐसे पद हैं, जिनमें एक भी नामांकन नहीं आया है। 210 पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी आ जाने से यहां चुनाव होगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद 210 की स्थिति स्पष्ट होगी।
प्रधान के लिए सात-सात नामांकन
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी ब्लाक के बरला और बघरा के कुटबी में प्रधान पद के लिए सात-सात नामांकन आए हैं। बीडीसी के तीन पदों में से मोरना ब्लाक के पद के लिए चार और शाहपुर में दोनो पदों पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।