{"_id":"5ca4eb80bdec22146325ab75","slug":"121554312064-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में अदालत में सुशील मूंछ पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में अदालत में सुशील मूंछ पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा में अदालत में सुशील मूंछ पेश
मुजफ्फरनगर। कुख्यात सुशील मूंछ को वन्य जीव अधिनियम के मामले में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें उसे वारंट तामील कराते हुए 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कुख्यात मूंछ के घर से मेरठ के सोहरका दोहरे हत्याकांड में की गई कुर्की के दौरान दुर्लभ वन्य जीवों के अवशेष मिले थे, जिसके बाद उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
मेरठ जनपद के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव सोहरका में कुछ माह पूर्व मां-बेटे की गोलियों से भूनकर दुस्साहसिक ढंग से हत्या कर दी गई थी। मामले में मेरठ पुलिस ने एक लाख के इनामी रहे कुख्यात सुशील मूंछ को भी आरोपी बनाया था, जिसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर उसके खिलाफ कुर्की कार्रवाई की गई थी। कुख्यात के घर की कुर्की के दौरान उसके घर से हिरण के सींग समेत दुर्लभ वन्यजीवों के अवशेष बरामद किए गए थे, जिस पर उसके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। चार दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर करने के बाद सुशील मूंछ को इस मामले में बुधवार को सीजेएम-तृतीय कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जेल से कोर्ट तक लाए जाने और उसकी कोर्ट में पेशी के दौरान कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पेशी के दौरान सुशील मूंछ को वन्य जीव अधिनियम के तहत दर्ज मामले में वारंट तामील कराते हुए उसे 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।