फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नगर में फ्लैग मार्च निकाला

नगर में फ्लैग मार्च निकाला

Tue, 26 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नगर में फ्लैग मार्च निकाला
नगर में फ्लैग मार्च निकाला
विज्ञापन

खतौली। सीओ आशीष प्रताप सिंह व इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने अर्द्धसैनिक बल व पुलिस बल को साथ लेकर नगर के अति संवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। सीओ व इंस्पेक्टर ने इस दौरान लोगों से लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की।


आरोपी को तमंचे के साथ पकड़ा
सिखेड़ा। पुलिस ने थाना नई मंडी से वांछित आरोपी को गांव बहादरपुर मोड़ से तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई अनिल सागर मंगलवार को पुलिस कर्मियों के साथ गांव बहादरपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बहादरपुर मोड़ के पास बाग में संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने पर छापा मार कर उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सद्दाम पुत्र इसरार निवासी बागोवाली बताया। तलाशी में सद्दाम के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया सद्दाम शातिर बदमाश है। थाना नई मंडी में इसके विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है, जिसमें यह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed