{"_id":"5c704454bdec22738e36bb5b","slug":"121550861396-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण मंच ने आतंकवाद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण मंच ने आतंकवाद का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जागरण मंच ने आतंकवाद का पुतला फूंका
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच ने शुक्रवार को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर आतंकवाद का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पकड़े गए आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की गई।
हिंजामं नेता सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जमीयत उलेमा हिंद के महासचिव महमूद मदनी द्वारा संभल में पकड़े गए आतंकवादियों की पैरवी पहले ही की जा रही है। जिलाध्यक्ष अमित धीमान ने कहा कि दारुल उलूम क्षेत्र, पूरी तरह से सुरक्षित क्षेत्र हैं। जहां बाहर से मेहमानों की खातिरदारी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। जबकि आतंकवाद के तार देवबंद से जुड़े हैं। जो देवबंद के लिए शर्मनाक है। प्रदर्शनकारियों में नरपत सिंह, ईश्वर चंद, समय सिंह पुंडीर, बाल किशोर त्यागी आदि रहे। उधर, विहिप नेता विकास त्यागी ने दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी को पत्र भेजा है। इसमें पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कश्मीरी छात्रों को चिह्नित कर वापस उनके प्रदेश भेजे जाने की मांग की।