{"_id":"5c69aad1bdec2273a3397a94","slug":"121550428881-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल खेलकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल खेलकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन
खिलाड़ियों का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में खेलकर लौटे दो खिलाड़ियों का चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया।
चौधरी छोटूरामम इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र सनव्वर चौधरी ने चार से 10 फरवरी तक मऊ में हुई नेशनल जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सहारनपुर मंडल से वह अकेला खिलाड़ी था। उसकी टीम पांच मैच जीती, लेकिन छठे मैच में ऑल इंडिया साईं की टीम से हार गई। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा काजल सैनी ने लखनऊ में नौ से 13 फरवरी तक हुई नेशनल सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उनकी टीम क्वार्टर फाइनल में हार गई। रविवार को मुजफ्फरनगर लौटे दोनों खिलाड़ियों को स्टेडियम में कर्नल सुधीर कुमार, रंजना, कोच रामकुमार, मुकेश कुमार, प्रीति आदि ने स्वागत किया। दोनों खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।