फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   52 उन्नतशील किसानों को किया सम्मानित

52 उन्नतशील किसानों को किया सम्मानित

Sun, 23 Dec 2018 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
52 उन्नतशील किसानों को किया सम्मानित
52 उन्नतशील किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बघरा। किसान दिवस पर स्वामी कल्याणदेव कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित समारोह में जिले के उन्नतशील कृषकों को सम्मानित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी दी।

बघरा स्थित स्वामी कल्याणदेव कृषि विज्ञान केंद्र में चौधरी चरणसिंह की जयंती पर आयोजित समारोह में 52 किसानों को उनके उत्कृष्ट खेती कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कपिलदेव अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा ने चयनित किसानों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और धनराशि भेंट की। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से 14, गन्ना विकास विभाग की ओर से 13 तथा कृषि विभाग की ओर से 25 किसानों का अभिनंदन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसान दिवस में आए किसानों को खेती की नई तकनीक, फसल सुरक्षा और अधिक उत्पादन की वैज्ञानिक जानकारियां दी। कृषि से जुड़े स्टॉलों का अतिथियों ने निरीक्षण किया। मृदा जांच, फसल चक्र, पशुपालन, सिंचाई की नवीनतम तकनीक , भूजल स्तर के संबंध में किसानों के सवालों का कृषि विशेषज्ञों ने जवाब दिया। आर्गेनिक खेती को प्रेरित किया गया। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ एनके प्रुथी बायोगैस के फायदे और उर्वरक बनाने की प्रक्रिया समझाई। डीडीओ मोतीलाल व्यास, उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ पीके सिंह, डीसीओ आरडी द्विवेदी, ब्रह्मप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
पूर्व पीएम चौधरी चरणसिंह की जयंती पर मनाया किसान दिवस
कृषि विज्ञान केंद्र पर खेती किसानी के स्टॉलों पर दी गई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed