{"_id":"5bf6fc67bdec2241ce725e3a","slug":"121542913127-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन रक्षा के लिए लगाए हेलमेट और सीट बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन रक्षा के लिए लगाए हेलमेट और सीट बेल्ट
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म डिग्री कालेज में आयोजित यातायात सुरक्षा गोष्ठी में जीवन रक्षा के लिए दुपहिया वाहन पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाना जरूरी बताया गया। एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
एसडी कालेज में आयोजित गोष्ठी में एसपी ट्रैफिक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। हेलमेट कानून के साथ जनता की सोच में भी शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर किसी घायल को देखते ही उसे अस्पताल जरूर पहुंचाएं। यातायात प्रभारी राजेश कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि कार चलाते हुए सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जब दुर्घटना होती है तो सीट बेल्ट लगे होने पर ही एयर बैग अपने आप खुल जाता है। उन्होंने सड़क पर बाई ओर चलने तथा तेज गति से वाहन नहीं चलाने को कहा। प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने सभी छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
एनसीसी कैडेट ने चलाया स्वच्छता अभियान
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में 26 यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। एनसीसी प्रभारी डा. अरुणिमा रानी ने महाविद्यालय के प्रांगण एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई की। प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय ने एनसीसी कैडेट को सफाई की महत्ता बताई। स्वच्छता अभियान में सहारनपुर से आए हवलदार भास्कर, रघुवीर सिंह, डॉ. अलका बंसल, डॉ. विशंभर पांडेय, डॉ. अजयपाल सिंह, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. शुचि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।