फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
एनएसएस के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान में भाग लिया।
अभियान में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया। सनातन धर्म कॉलेज में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई की। कॉलेज सभागार को भी स्वच्छ किया गया। प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एनएसएस के माध्यम से छात्रों में स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी बबीता गुप्ता ने कहा कि हमें समाज के लिए प्रेरणा बनने का काम करना है। मीनाक्षी भारद्वाज, पवी सैनी, धीरज गिरधर, डॉ गौरव यादव, डॉ पल्लवी, विकास कुमार, अभिषेक गोयल, अंजलि, अनुश्री, सोनाक्षी धीमान, राहुल मिश्रा, गीता, मोहित आदि रहे।

छोटूराम के छह खिलाड़ियों ने जीते पदक
मुजफ्फरनगर। नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छोटूराम कॉलेज के छात्रों ने परचम लहराया। करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को कॉलेज में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ी हर्ष एवं नीशू बालियान ने स्वर्ण पदक जीता। शेखर और सौरभ को रजत एवं नितिन सैनी और अक्षय कुमार को कांस्य पदक मिला। इन सभी को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। छात्र संघ नेता सुदर्शन एवं निखिल मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कहा कि जिन छात्रों ने पदक जीते हैं, उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। अंतर राष्ट्रीय स्तर पर हम अपनी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed