{"_id":"5b71d97c42c7923da207d1d1","slug":"121534187900-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद का बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद का बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ/मंसूरपुर। रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली की बढ़ी दर के विरोध में बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर पानीपत खटीमा राजमार्ग जाम किया गया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन एक्सईएन को सौंपा।
रालोद जिला अध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन कर तालाबंदी करते हुए पानीपत खटीमा राजमार्ग जाम कर दिया। अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों को बढ़ाकर किसानों व आम जनता का शोषण किया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। रालोद कार्यकर्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एक्सईएन राहुल शर्मा को दिया। धरने के दौरान करीब एक घंटा तक वाहनों का जाम लगा रहा। संचालन अशोक चौधरी प्रधान नंगला ने किया। धरने पर जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, अशोक राठी, नगर अध्यक्ष सुल्तान राव, इरशाद, अंकित, सुभाष चौधरी, नुसरत कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, गुडडू, प्रधान सुभानी, महबूब, अब्दुल वहीद, जाबिर, नीरज, सुदेश पाल आदि मौजूद रहे। उधर, मंसूरपुर में रालोद ने गांव पुरा में बिजलीघर पर जिला महासचिव मोहित अहलावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मौके पर सुभाष प्रधान, देवेंद्र, यामीन, रामफल त्यागी, नरेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता हनीफ त्यागी ने की तथा संचालन भोला प्रधान ने किया।
आंदोलन की चेतावनी दी
मोरना। ककरौली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रालोद नेता रमा नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम में रमा नागर ने कहा कि सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली दरों में 260 प्रतिशत से 350 प्रतिशत तक की वृद्धि कर प्रत्येक ग्रामीण उपभोक्ता पर असहनीय बोझ डाल दिया है। जगवीर सिंह, नीरज कुमार, राजू, मुस्तकीम, इमरान खान, नवाबुद्दीन, राकेश कुमार, ऋषिपाल, अरविंद आदि उपस्थित रहे। शुक्रताल स्थित बिजलीघर का घेराव करने वालों में मुख्य रूप से अमित ठाकरान, गौरव राठी, मनीष राठी, मयंक, शुभम, गौरव, राम, अंकुल, जितेंद्र, सुधीर, पुनीत, खिलंदर, सुंदर, विक्रम, महकपाल प्रधान, रोबिन, धीरसिंह, नेपाल सिंह, नरेंद्र बालियान आदि रहे।