{"_id":"5b6c903c4f1c1ba61f8b7d52","slug":"121533841468-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट्स पर अफवाहों से बचें ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट्स पर अफवाहों से बचें ग्रामीण
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
चरथावल।
लुहारी खुर्द गांव अंबेडकर भवन में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने कहा कि सोशल साइट्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली किसी भी खबर पर ध्यान नहीं दें। यदि आपत्तिजनक खबर किसी ने पोस्ट कर दी, तो उसके तथ्यों की जांच पड़ताल की जाए। गांव में सद्भाव के साथ भाईचारा बरकरार रखा जाए। गोकशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने सुझाव रखें। प्रधान पति तमरेज अली, गालिब अहमद, पूर्व सभापति वसीम, अब्दुल वहाब, पूर्व प्रधान तेजवीर सैनी, जैकी राज सैनी, धर्मपाल सिंह, धर्मेंद्र, मोहरपाल सिंह, राजेंद्र मौजूद रहे।