{"_id":"5b5cbe634f1c1bde6d8b50a0","slug":"121532804707-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ मलिक और विनोद बावला की कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौरभ मलिक और विनोद बावला की कोर्ट में पेशी
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद और बरेली सहित अन्य केंद्रों के लिए भी
मुजफ्फरनगर।
विक्की त्यागी हत्याकांड के आरोपी सौरभ मलिक को कड़ी सुरक्षा में डासना जेल से यहां लाकर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 13 अगस्त की तारीख नियत की है। उधर, विनोद बावला को भी न्यायालय में पेश किया गया। दोनों की पेशी के दौरान कचहरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आरोपियों को बुलेट प्रूफ जैकिट में कोर्ट में लगाया गया था। पेशी के बाद दोनों को वापस संबंधित जेल भेज दिया गया है।
विक्की त्यागी हत्याकांड में मामले में आरोपी सौरभ मलिक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामला सेशन के सुपुर्द कर दिया गया है। इससे पहले आरोपी सागर मलिक सहित तीन के खिलाफ एडीजे-7 के यहां सुनवाई चल रही है। शनिवार को हत्या के आरोपी सौरभ मलिक को कड़ी सुरक्षा में गाजियाबाद की डासना जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए 13 अगस्त की तारीख नियत की गई है। पेशी के बाद आरोपी को वापस डासना जेल में भेज दिया गया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे। आरोपी को बुलेट प्रूफ जैकिट में कोर्ट लाया गया था। उधर, किनौनी हत्याकांड में बरेली जेल में बंद विनोद बावला को भी कड़ी सुरक्षा में यहां लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसकी सुनवाई 16 अगस्त तक स्थगित कर दी है।