फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जिलास्तरीय कबडडी डेनाईट चैंपियनशिप का आयोजन

जिलास्तरीय कबडडी डेनाईट चैंपियनशिप का आयोजन

Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
जिलास्तरीय कबडडी डेनाईट चैंपियनशिप का आयोजन
मोरना/छपार।
विज्ञापन

गांव बसेड़ा में जिला स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी डे-नाइट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ सचिव अमित राठी ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया।
जिला कबड्डी एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित 42वीं जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में जनपद से आए युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच में बरला गांव की टीम ने टंहेड़ा को 20-11 से, और काकड़ा की टीम ने मुजफ्फरनगर स्टेडियम टीम को करारी मात देते हुए 35-05 से हराया। सह सचिव धर्मेंद्र देशवाल ने बताया कि निर्धारित 70 किलो वर्ग भार की प्रतियोगिता में गांव काकड़ा, स्टेडियम मुजफ्फरनगर, ककराला, लुहसाना, टंहेड़ा, भोकरहेड़ी, बरला, काकड़ा, कुटबा, धीराहेड़ी, इटावा, रसुलपुर, सोरम, शाल्हाखेड़ी, जटवाड़ा, आदि सहित कई टीमों ने भाग लिया। जिनको नाक आउट मुकाबलों में निर्धारित समय 20 मिनट में अपने खेल का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

ककराला ने जटवाड़ा को 25-6 और भोकरहेड़ी ने नन्हेड़ा को 37-31 से हराया। जिसमें उत्तरप्रदेश कबड्डी संघ के ईश्वर मुखिया, जिला बागपत सचिव सतेंद्र सिंह आर्बजवर, सहारनपुर के सचिव सुनील कुमार, मेरठ के जुगेंद्र सचिव व रामपाल सचिव मुजफ्फरनगर आदि प्रतियोगिता के दौरान युवा खिलाड़ियों के खेल पर नजर बनाए रखेंगे। वहीं संदीप शामली, अनिल काकड़ा, ओमवीर धीराहेड़ी, नितिन बसेड़ा, नरेेंद्र काकड़ा, मुकेश रसुलपुर आदि रेफरी के रूप में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मौके पर विशिष्ठ अतिथि गौरव टिकैत, नेमपाल प्रधान, बिन्नू राठी, योगेश शर्मा, रेलवे खिलाड़ी पवन राठी, मनीष सहरावत, आदि ने युवा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मोहम्मद इदरीश ने खेल की कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed