{"_id":"5b4a4d884f1c1b47748b4bf0","slug":"121531596168-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद भारतेंद्र, विधायक ऊटवाल ने किया टोल रोड का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद भारतेंद्र, विधायक ऊटवाल ने किया टोल रोड का निरीक्षण
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नव निर्मित सहारनपुर देवबंद टोल प्लाजा को लेकर आ रही ग्रामीणों की शिकायत के बाद क्षेत्रीय सांसद भारतेंद्र और विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने टोल रोड का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि जब तक मार्ग का निर्माण पूरा नहीं होता टोल टैक्स की वसूली नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान सांसद और विधायक नेे रोहाना मोड़ पर बने अर्धनिर्मित पुल और अंडर बाईपास एवं सर्विस रोड को भी देखा। निर्माण कार्य अधूरा होने और अंडरपास के गलत निर्माण पर उन्होंने टोल प्लाजा के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जब तक हाईवे का निर्माण कार्य, पुल का निर्माण पूर्ण नहीं होगा तब तक टोल प्लाजा के छह किमी के दायरे में आने वाले गांववासियों से टोल टैक्स नही वसूला जाएगा। पुल का निर्माण अधूरा पड़ा है और पुल के पास बनाया गया नाला भी बंद है। ऐसे में सर्विस रोड का पानी कहां जाएगा। अंडरपास बहुत खतरनाक है इससे बस भी नहीं निकल पाएगी और दूसरी ओर से आते वाहन भी दिखाई नही देंगे जो कि बड़े हादसे का सबब बन सकता है।
कांवड़ यात्रा शुरू होने में ज्यादा दिन शेष नहीं है, इसलिए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। विधायक प्रमोद उंटवाल ने कहा कि जब तक स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जायेगा छह किमी के दायरे में आने वाले ग्रामों से टोल नही वसूला जायेगा। उन्होने कहा कि टोल कंपनी अपनी मन मर्जी से कार्य नहीं कर सकती। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि कोई भी कार्य बिना जन सहभागिता के पूर्ण नहीं किया जारना चाहिए। स्टेट हाइवे, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। अगर पहले से ही साथ में चलते तो यह परेशानी नही आती। निरीक्षण के दौरान स्टेट हाइवे, एनएचएआई, एप्को, टोल प्लाजा के अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।