फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदाताओं का होगा सत्यापन

मतदाताओं का होगा सत्यापन

Sat, 02 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं का होगा सत्यापन
30 जून तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हरीश चंद्र ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जून माह में मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। यह अभियान 30 जून तक चलेगा।
एडीएम ने बताया कि बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा तीस जून तक घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य किया जाएगा, जिसकी उम्र एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की होगी, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वह फार्म-6 में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी नाम पर आपत्ति के लिए फार्म-7 में, निर्वाचक नामावली में किसी प्रविष्टि की शुद्धि के लिए फार्म-8 में एवं एक ही विधानसभा में निवास स्थान परिवर्तन की दशा में फार्म-8ए में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। आवेदन पत्र बूथ लेविल अधिकारी के अतिरिक्त संबंधित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर भी तीस जून तक जमा किये जा सकते हैं। सभी प्रपत्र बूथ लेविल अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। एडीएम ने नागरिकों से मतदाता सूचियों को अद्यावधिक एवं पूर्ण रूप से शुद्ध बनाने में अपना सहयोग देने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति
मुजफ्फरनगर। शासन ने गजट पारित कर नए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जिनकी अभी तक तैनाती नहीं की गई है। इन न्यायिक अधिकारियों में से तीन शहर के निवासी है। जिनमें साकेत बसंत विहार निवासी आदित्य सिंह, नई मंडी कंबलवाला बाग निवासी सुमित कुमार और उत्तरी सरवट गेट निवासी अंजुम सैफी शामिल है। इन्होंने गत वर्ष पीसीएसजे की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed