फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिना टोटियों के नालियों में बर्बाद हो रहा पानी

बिना टोटियों के नालियों में बर्बाद हो रहा पानी

Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिना टोटियों के नालियों में बर्बाद हो रहा पानी
बगैर टोटियों के नालियों में बर्बाद हो रहा पानी
विज्ञापन

चरथावल।
शासन प्रशासन के दावे के बावजूद पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कोई चिंतित नहीं है। लोगों की लापरवाही के कारण बिना टोटियों के नगर पंचायत की टंकी से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। कस्बे के जागरूक लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल बचाव के लिए गुहार लगाई है।
जल बहुमूल्य है, जल ही जीवन है...तमाम नारों को लेकर स्कूली बच्चों और प्रशासन द्वारा निकाली जाने वाली रैलियां कस्बे में सीताबंशी मोहल्ले में लोगों के लिए बेमानी है। यहां पड़ताल में पाया गया कि नगर पंचायत की जल निगम की टंकी से आपूर्ति पानी को बर्बाद किया जा रहा है। इस मोहल्ले में करीब आधा दर्जन घरों के सामने नगर पंचायत द्वारा दिए गए कनेक्शनों में टोटियां गायब है। बड़ी टंकी से निर्धारित समय में पानी चालू किए जाने पर बिना जरूरत के भी नालियों और सड़कों पर पानी बहता है। दरअसल, परिवार की महिलाएं पानी के उपयोग के बिना पूरे टाइम नाली में खुला छोड़ती है। कई घरों के सामने टोटियां नहीं लगाई गई। कई मर्तबा मोहल्ले के लोगों ने सड़कों पर पानी भरने से कीचड़ रहने की शिकायत की। हालांकि पंचायत प्रशासन ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि कई जिलों में पानी की किल्लत से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है, लेकिन यहां बेपरवाह लोग पानी का बिना वजह बर्बाद करने पर तुले हैं। वह दिन दूर नहीं, जब लोग यहां भी पानी को तरसेंगे। मोहल्ले के अमित, मोनू, सलमान खान, गुरमीत कुमार, मांगा राम, उपदेश, पवन कुमार, विनय, रोहित ने नगर पंचायत प्रशासन से खुली टोटियों से बर्बाद होने वाले पानी को बचाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोवंश के साथ आरोपी गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंश के साथ रसुलपुर निवासी देवी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह गोकशी करने वालो को गोवंश की तस्करी करता था। दिव्यांग होने के कारण पुलिस उस पर शक नहीं करे, इस कारण गोकशों ने उसे इस धंधे में लगाया था। आरोपी के कब्जे से एक गाय बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed